जमुई, अगस्त 27 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि गुरुवार को प्लस टू झारो सिंह पालो सिंह उच्च विद्यालय, लछुआड़ में सखी वार्ता कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम का उद्देश्य छात्राओं एवं महिलाओं को महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, अधिकार, शिक्षा एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महिला एवं बाल कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्त्रम में जिला मिशन समन्वयक मुकेश कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ विकाश कुमार एवं लेखा सहायक प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्त्रम के दौरान मिशन शक्ति अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे सखी वन स्टॉप सेंटर , महिला हेल्पलाइन, जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ विमेन , नारी अदालत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की информ...