Jamui News: प्रार्थना लाइन के दौरान नौ छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, पीएचसी में कराया गया इलाज
जमुई, अगस्त 23 -- Jamui News: खैरा। निज प्रतिनिधि खैरा स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शनिवार सुबह प्रार्थना के दौरान नौ छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। बताया गया कि करीब 9:30 बजे छात्राएं प्रार्थना के लिए लाइन में खड़ी थीं। इसी दौरान गर्मी और कमजोरी के कारण कुछ छात्राएं चक्कर खाकर गिर पड़ीं। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने आनन-फानन में सभी प्रभावित छात्राओं को खैरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन सोनी कुमारी ने बताया कि प्रार्थना के दौरान छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ छात्राएं चक्कर खाकर गिर गईं, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। पीएचसी की चिकित्सक डॉ. शीनू कुमारी ने बताया कि छात्राओं की तबीयत कमजोरी और गर्मी के कारण बिगड़ी थी। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दूसरे दिन भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.