जमुई, अक्टूबर 28 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता प्राथमिक विद्यालय आंबेडकर नगर रेल पार झाझा में पेयजल संकट बरकरार है। एक महीना बीत जाने के बाद भी समस्या का हल नहीं हो सका है। प्रधान शिक्षिका कुमारी वंदना शर्मा ने कहा विद्यालय से दूर नल जल का पानी लाकर बच्चों एवं बर्तन के लिए उपयोग किया जाता है। शौचालय के लिए भी जलापूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई है। हम लोग यहां तो शिक्षिकाएं हैं। जलापूर्ति हेतु नगर परिषद एवं पीएचईडी को आवेदन समर्पित करेंगी। श्रीमती शर्मा ने बताया कि चुनाव के दौरान इस विद्यालय में बूथ संख्या 323 और 324 बनाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय की बोरिंग पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण विद्यालय में पेयजल की भारी किल्लत हो गई है और मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के संचालन समेत साफ-सफाई की व्यवस्...