जमुई, सितम्बर 4 -- Jamui News: ​चकाई । निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर में बिचौलियों के अनावश्यक जमावड़े को लेकर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीष आनंद को पत्र लिखकर कार्यालय की मर्यादा बनाए रखने और बिचौलियों पर अविलंब नकेल कसने का निर्देश दिया है। ​प्रमुख ने पत्र में कहा है कि कार्यालय एवं परिसर में अक्सर बिचौलियों की अड्डाबाजी देखी जा रही है। कुछ लोग नशे की हालत में भी परिसर में मौजूद रहते हैं। जिससे कर्मियों को विभागीय कार्य करने में असुरक्षा और परेशानी महसूस होती है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। ​प्रमुख ने व्यवस्था सुधार के लिए कर्मियों के कार्यस्थल से अतिरिक्त कुर्सियां तत्काल हटाने एवं केवल कर्मियों के लिए ही कुर्सी रखे जाने के लिए कहा है। यह भी पढ़ें...