Jamui News: पौधरोपण के साथ चलाया गया अभियान
जमुई, सितम्बर 20 -- Jamui News: जमुई । निज प्रतिनिधि बाबा गणीनाथ सेवा टीम, जमुई की 69वीं यात्रा के क्रम में सिकंदरा प्रखंड के पाठकचक स्थित अमृत डैम के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। अभियान में आसपास के ग्रामीणों ने भी भाग लिया। अभियान में संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, विद्या शंकर उपाध्याय, प्रमोद रावत, सोनू रावत, श्रेयस राज, राहुल कुमार सहित मंदिर के पंडित एवं अन्य लोगों ने मिलकर श्रमदान किया। कुंदन गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ मंदिर, सूंदर मंदिर के लिए बाबा गणिनाथ सेवा टीम हर रविवार को कार्य कर रही है। ग्रामीणों को जागरूक करना और पौधारोपण कर स्वच्छता ही सच्ची सेवा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.