Jamui News: पोक्सो कांड के फरार आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती
जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता सिकंदरा थाना क्षेत्र में पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कांड संख्या 27/20, सिकंदरा थाना कांड संख्या 17/20 के फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती की कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे अभियुक्त गिद्धौर के महुली गांव निवासी भोपाली पासवान, पिता किशोरी पासवान के घर पर गुरुवार को गिद्धौर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलने के उपरांत पुलिस ने उसके घर पर डुगडुगी बजाकर घर के सामानों की कुर्की की। मामले को लेकर गिद्धौर के प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया कि पोक्सो कांड के आरोपी भोपाली पासवान लंबे समय से फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर उसकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की गयी है। फरार अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस का अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.