जमुई, सितम्बर 15 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता पेंशन वाली उम्र में किसी भी तरह का टेंशन नहीं,हमें सेलिब्रेशन वाला माहौल दे परिवार,समाज और सरकार......सभी पक्षों से यह गुजारिश है समाज के "वट वृक्षों" की। बता दें कि अब तक परिवार, समाज व राष्ट्र को यथासंभव व यथाशक्ति कुछ देते ही आए झाझा के वरिष्ठ नागरिकों को उम्र की ढ़लान पर पहली बार अपना भी कुछ ख्याल आया। और....अपने सुख-दुख, तकलीफ-रिलीफ को साझा करने को आनन-फानन एक बैठक कर ली। स्टेशन चौक दुर्गा के प्रांगण और संविधान निर्माता बाबा साहेब की प्रतिमा के सान्निध्य में आहूत वरिष्ठ नागरिकों की उक्त बैठक में इकट्ठा हुए बुजुर्गों द्वारा शिकवा-शिकायत किसी से नहीं,किंतु सम्मान की अपेक्षा सभी से की.....समाज से लेकर सरकार तक से और जेन जी से लेकर सरकारी बाबूओं तक से। बैंक अधिकारी की कुर्सी से सेवानिवृत...