जमुई, अक्टूबर 14 -- Jamui News: जमुई। निज प्रतिनिधि गांधीवादी नेता, जमुई के पूर्व विधायक-सह-पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री, बिहार स्व अर्जुन मंडल का तृतीय पुण्यतिथि 15 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं संघर्षशील जीवन को यादगार और प्रेरणादायक बनाए रखने के लिए तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर स्मारक स्थल प्रधानचक, खैरा में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला के सम्मानित समाजसेवी, शिक्षाविद, राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी एवं समस्त शुभचिंतकों/शुभेच्छुगणों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु आमंत्रित किया गया है। उक्त जानकारी उनके पुत्र सह कांग्रेस के वरीय नेता सुबोध मंडल ने दी। यह भी पढ़ें- Jamui News: सांसद अरुण भारती ने खैरा पहुंचकर प्रेमलता कुमारी के निधन पर जताया शोक, परिजनों को...