Jamui News: पूर्णा खैरा में क्षत्रिय समाज का शक्ति प्रदर्शन, एकजुटता और शिक्षा पर मंथन
जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: खैरा।खैरा प्रखंड के पूर्णा खैरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, बिहार की जमुई इकाई के बैनर तले क्षत्रिय समाज के युवाओं का समागम आयोजित किया गया। जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे युवाओं ने सामाजिक एकजुटता, शिक्षा, संगठन की मजबूती और जरूरतमंद परिवारों की सहायता जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम में समाज को एक मंच पर लाने और गांव-गांव तक संगठन का विस्तार करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद संतोष राणा ने परिचय सत्र के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि समागम यात्रा जिले के गांव-गांव तक पहुंचेगी। इसके जरिए लोगों को संगठन से जोड़ने के साथ शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रति प्रेरित किया जाएगा। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.