जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: जमुई, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सावन की तीसरी सोमवारी को डीएम आवास के समीप चेन स्नेचर की शिकार एक महिला हो गई। महिला की पहचान सेवा निवृत्त लेखपाल संजय कुमार सिंह की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है। पीड़ित महिला शिव मंदिर से पूजा कर वापस अपना घर लौट रही थी। जैसे ही महिला अपने घर की ओर मुड़ी पहले से घात लगाए बाइक सवार अपराधी उनके गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गया। पूरा मामला आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर पुलिस की टीम पहुंचकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। बता दे कि इससे पहले भी स्टेडियम के मुख्य द्वार पर एक महिला के गले से सोने का चेन छीनकर अपराधी फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने चेन को बरामद कर लिया था। शहर के वीआईपी मोहल्ले में इस तरह की घटना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। स...