जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर द्वारा आयोजित स्नातक सेमेस्टर-6 की परीक्षा सोमवार को स्थानीय फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों में मिलाकर छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।इस परीक्षा केंद्र पर केकेएम कॉलेज जमुई के छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।केंद्राधीक्षक सह कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. रविशंकर यादव ने बताया कि पहली पाली में 565 परीक्षार्थियों में से 562 उपस्थित हुए, जबकि तीन अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 431 परीक्षार्थियों में से 428 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के सफल संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो. चंद्रशेखर पंडित, प्रो. र...