जमुई, अगस्त 28 -- Jamui News: जमुई/बरहट । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के आंजन पुल से मलयपुर बस्ती होते जमुई लखीसराय सीमा को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी से बने पथ का हाल बुरा है। हल्की बारिश के बाद ही बस्ती गांव के 13 नंबर वार्ड के पास मुख्य सड़क पर जलजमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। स्थिति यह हो जाती है कि बरसात के दिनों में इस सड़क पर चलना दूभर हो जाता है। इसमें भी आश्चर्य यह है कि यह सड़क दो जिलों जमुई व लक्खीसराय को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है।सड़क पर पानी भर जाने के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले सभी लोगों एवं स्कूली बच्चों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से ही परियोजना कामिनी विद्यालय एवं उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय चौहान गढ़ में दर्जनों छात्र छात्राएं पढ़ने जाते हैं। इस मार्ग पर चलने में छात्राओ...