जमुई, जुलाई 28 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि झाझा प्रखंड के कानन पंचायत अंतर्गत पहाड़पुरा गांव की मुख्य सड़क, जो तेतरिया होते हुए मुख्य सड़क में जुड़ती है , आज पूरी तरह बदहाल हो चुकी है। यह वही सड़क है जो कभी लोगों के लिए सबसे आसान और कम समय में गंतव्य तक पहुंचाने बाला रास्ता हुआ करती थी। लेकिन कई वर्षो से यही सड़क ग्रामीणों के लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई है। यह रास्ता झाझा बाजार, स्कूल और अस्पताल जाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। पहले लोग इसी रास्ते से कुछ ही समय में बाजार, बच्चों को स्कूल और मरीजों को अस्पताल पहुंचा देते थे, लेकिन अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि इसी रास्ते से जाने में घंटों का समय लग जाता है। कई जगहों पर सड़क इतनी टूटी हुई है कि वाहन चलाना मुश्किल हो जाता है और लोगों को उतरकर पैदल चलना पड़ता है। सड़क की हालत दिन-ब-दिन खराब हो...