जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता मवेशी चराकर घर को लौटते एक वृद्ध पशुपालक पर कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर हाथ तोड़ देने की एक घटना सामने आई है। घटना सिमुलतला थाना क्षेत्र की है। डहुआ गांववासी घायल पशुपालक बुधराय टुडू को परिजनों की मदद से इलाज हेतु झाझा स्थित सीएचसी लाया गया जहां मौजूद चिकित्सक द्वारा उसका इलाज किया गया। घायल ने बताया कि जब वह मवेशी चराकर घर आ रहा था तभी रामदेव पुझार, संतोष व महेंद्र पुझार एवं उसके घरवाले बड़ा बड़ा ड्राम बजाने लगे थे। बताया कि इससे उसके मवेशी इधर उधर भागने लगे थे। बकौल पीड़ित,मना करने पर आरोपित लाठी से वार कर हाथ तोड़ देने के अलावा लात-घूसे से मारपीट करने लगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: फसल चराने के विरोध पर हसिया से किया हमला पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

हिंदी हि...