Jamui News: परासी को पर्यटन हब बनाने की तैयारी,
जमुई, अगस्त 20 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता खैरा प्रखंड के अरुणमाबांक पंचायत स्थित परासी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन ने प्रस्तावित पर्यटन स्थल का निरीक्षण कर क्षेत्र में मौजूद पर्यटन की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने जलाशय, प्राकृतिक सौंदर्य और आसपास के धार्मिक स्थलों को एक साथ जोड़कर पर्यटकों के लिए आकर्षक पर्यटन पैकेज तैयार करने पर जोर दिया。
पर्यटन संभावनाओं का निरीक्षण निरीक्षण के दौरान डीएम ने कहा कि परासी में पर्यटन के विकास के लिए कई संसाधन पहले से मौजूद हैं। यहां स्थित बड़े जलाशय में वोटिंग जैसी गतिविधियां शुरू करने की संभावना है। इसके अलावा क्षेत्र में मौजूद गिद्धेश्वर मंदिर और लछुआड़ मंदिर को भी पर्यटन सर्किट से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.