Jamui News: पतनेश्वर धाम मंदिर कार्यालय में दो माह से लटका है ताला
जमुई, जुलाई 8 -- Jamui News: बरहट । निज संवाददाता जिले के सुप्रसिद्ध पतनेश्वर धाम मंदिर समिति का ट्रस्ट भंग होने के बाद से मंदिर व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। पिछले दो माह से मंदिर कार्यालय पर ताला लटका है। जिसका खामियाजा श्रद्धालुओं के साथ-साथ मंदिर प्रबंधन को भी भुगतना पड़ रहा है। शादी-विवाह, मुंडन और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की रसीद तक नहीं कट पा रही है। जिससे श्रद्धालुओं के साथ साथ मंदिर ट्रस्ट भी को लगातार आर्थिक नुकसान हो रहा है। कार्यालय बंद रहने के कारण वहां से संचालित होने वाला सीसीटीवी सिस्टम पिछले दो माह से ठप पड़ा है। मंदिर के पुजारी निरंजन पांडेय और सुजीत पांडेय ने बताया कि कार्यालय बंद रहने से रोजमर्रा के धार्मिक कार्य करने में भी परेशानी हो रहा है। श्रद्धालुओं की रसीद तक नहीं काटी जा रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.