Jamui News: पंचमंदिर में प्रेम विवाह, होटल पहुंचते ही मचा बवाल
जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता करीब एक साल से चल रहे प्रेम प्रसंग का मामला मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब गिद्धौर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक कुमार अपनी प्रेमिका और तीन दोस्तों के साथ जमुई पहुंचा। दोनों ने मुख्यालय स्थित पंचमंदिर में शादी कर ली। शादी के बाद नव विवाहित जोड़ा रजिस्ट्री कचहरी के समीप स्थित आश होटल में ठहरने पहुंचा। इसी दौरान लड़की के परिजनों को शादी की भनक लग गई और वे होटल पहुंच गए। इसके बाद होटल परिसर के बाहर हंगामा शुरू हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परिजनों के पहुंचने के बाद दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। कुछ ही देर में विवाद बढ़ गया और मारपीट की स्थिति बन गई। इस दौरान लड़की पक्ष के लोग और युवक के दोस्तों के बीच हाथापाई होने की बात सामने आई। होटल के आसपास अफरा-तफरी का माहौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.