जमुई, जुलाई 23 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी शिक्षण/कार्यालय अवधि में गरिमायुक्त औपचारिक परिधान/फॉर्मल ड्रेस में ही विद्यालय / शैक्षणिक संस्थान में उपस्थित होंगे। अनुपालन नहीं होने पर ऐसे कृत्य विभागीय निर्देशों के उल्लंघन के साथ-साथ शैक्षणिक वातावरण एवं संस्थान की गरिमा को भी प्रभावित करते हैं। बिहार सरकार शिक्षा विभाग के निदेशक (प्रशासन) ने पत्रांक- 04/वि0-16-136/2024 (403001).1485 पटना, दिनांक 20/07/2026 के तहत विषय विद्यालयों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में शालीन व्यवहार एवं गरिमामयी वातावरण के अनुपालन के संबंध में निर्देशित किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के नाम भेजे स्मार पत्र में विभागीय पत्रांक-2081 दिनांक 09.10.2024 प्रसंग का उल्लेख किया है।उपरोक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के माध्यम से विद्यालयों एवं ...