Jamui News: नवनीत बने हिंदी के प्राध्यापक, क्षेत्र में खुशी
जमुई, अगस्त 11 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता प्रखंड के बलथर गांव के नवनीत कुमार का चयनमुंगेर विश्वविद्यालय के अंतर्गत बाघाखांड स्थित डिग्री महाविद्यालय में हिंदी विभाग के प्राध्यापक पद चयन होने पर परिवार के साथ साथ क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उन्होंने सोमवार को महाविद्यालय में योगदान दिया।नवनीत ने मैट्रिक तक की पढ़ाई प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, सोनो से की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्थानीय गुरुजनों को दिया। उनके पिता रणजीत सिंह सामाजिक कार्यकर्ता होने के साथ भाजपा के जमुई जिला उपाध्यक्ष है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.