जमुई, अक्टूबर 18 -- Jamui News: अलीगंज। निज संवाददाता प्रखण्ड क्षेत्र के नमन विद्या पब्लिक स्कूल इस्लामनगर-अलीगंज में डांडिया महोत्सव नृत्य का आयोजन हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय की सभी छात्राओं ने पूरे उत्साह, उमंग और मनोयोग के साथ भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। संगीत की मधुर धुनों पर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, कला और सांस्कृतिक अभिरुचि का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्त्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खुशियों और उल्लास का माहौल देखने को मिला। विद्दालय डायरेक्टर वेदप्रकाश ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यह आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया, इस कार्यक्त्रम का उद्देश्य छात्राओं को भारतीय संस्कृति एवं परंपरा...