जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, स्टेशन चौक झाझा की एक अहम बैठक अध्यक्ष कृष्णा साव के पर्यवेक्षण एवं समिति के पदाधिकारी सह सेवानिवृत्त रेलकर्मी गया प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सार्वजनिक दुर्गा समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा महोत्सव को इस वर्ष भी बीते दशकों से चली आ रही परंपरागत भव्यता के साथ धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया। साथ ही आगामी दुर्गा पूजा समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पूजा समिति का पुनर्गठन किया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: नवजागरण दुर्गापूजा समिति की नई कमेटी बनी बैठक में समिति के सदस्यों ने आगामी शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा समारोह को शांतिपूर्ण, व्...