जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: झाझा । निज प्रतिनिधि धनतेरस को लेकर शहर के बाजारों में तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। दीपावली से पहले धनतेरस पर खरीदारी को शुभ माना जाता है। इसे लेकर शहर की बर्तन दुकानों में विशेष तैयारी शुरू कर दी गई है। दुकानदार अपनी दुकानों को आकर्षक ढ़ंग से सजाने के साथ ही ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए विभिन्न डिजाइन और रेंज के बर्तन मंगा कर प्रदर्शित कर रहे हैं। बर्तन दुकानों के बाहर से लेकर अंदर तक स्टील, पीतल, तांबा और अन्य धातुओं से बने बर्तनों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। दुकानों में थाली, ग्लास, कटोरी, चम्मच, डिनर सेट, कुकर, कड़ाही, बाल्टी सहित घरेलू उपयोग के विभिन्न सामानों की नई रेंज उपलब्ध कराई जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: धनतेरस से पहले बाजार में उमंग, 200 करोड़ के कारोबार की उम्मीद कई दुकान...