जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: चंद्रमंडीह। निज संवाददाता ​चंद्रमंडीह पुलिस ने थाना क्षेत्र में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग गांव में छापेमारी कर दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। ​थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। कोराने गांव से श्यामसुंदर यादव और अंडीडीह गांव से नूनेश्वर यादव को धर-दबोचा। ​थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी अभियान में अवर निरीक्षक नंदन कुमार और चंद्रमंडीह थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...