जमुई, नवम्बर 2 -- Jamui News: जमुई, नगर प्रतिनिधि। जिले की युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और प्रोत्साहन के उद्देश्य से कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 2 दिवसीय जिलास्तरीय युवा महोत्सव-2026 का शनिवार को समापन हुआ। महोत्सव में कविता, लोकगीत, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक एवं लोकनृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विभिन्न विद्यालय, संस्थानों एवं सांस्कृतिक समूहों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया तथा अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता एवं कलात्मक अभिव्यक्ति से उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। दो दिवसीय इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में लोकगीत प्रतियोगिता में मां शारदे संगीत अकादमी, जमुई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी ...