जमुई, सितम्बर 9 -- Jamui News: सोनो । निज संवाददाता बुधवार को एक ही परिवार के चार सदस्यों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिये लाया गया सभी लोग फूड पॉइजनिंग से पीड़ित बताये गये हैं। बताया गया कि सोनो बाजार निवासी मन्नू वर्मा के घर खेत मे उगे मशरूम की सब्जी बनी थी सब्जी खाने के बाद परिवार के सभी चार सदस्य बीमार हो गये जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है।बीमार लोगों में मन्नू वर्मा (35), उनकी पत्नी संध्या देवी (30), पुत्र आयुष कुमार (10) तथा पुत्री आरुषि कुमारी (7) शामिल है। पीड़ित मन्नू वर्मा ने बताया कि वह खेत से मशरूम लेकर घर आए थे। घर में मशरूम की सब्जी बनाई गई थी। परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन में मशरूम की सब्जी खाई। इसके कुछ समय बाद एक-...