जमुई, अक्टूबर 8 -- Jamui News: जमुई । नगर संवाददाता मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से निर्धारित परीक्षा केंद्रों को लेकर गुरुवार को जमुई में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। जिले के कई महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के परीक्षा केंद्र 80 से 90 किलोमीटर दूर बनाए जाने का विरोध करते हुए परिषद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कॉलेजों में प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा नियंत्रक का पुतला दहन कर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। अभाविप की विभिन्न नगर इकाइयों के कार्यकर्ताओं ने संबंधित महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा केंद्रों का पुनर्निर्धारण कर विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक स्थान पर केंद्र बनाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इतनी अधिक दूरी पर परीक्षा केंद्र निर्धारित हो...