जमुई, अक्टूबर 14 -- Jamui News: लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता जमुई-खड़गपुर स्टेट हाइवे को एनएच 333 का दर्जा मिले एक दशक से अधिक हो गया है। नतीजा है कि दो दशक पूर्व जमुई-लक्ष्मीपुर सड़क का दोहरीकरण के बाद एक बार रखरखाव का काम हुआ जो अब जर्जर हो चुका है। विशेषकर एनएच 333 स्थित लक्ष्मीपुर बाजार की सड़क तो गड्ढे में तब्दील हो चुका है। जहां पैदल चलना जोखिम भरा होता है। सड़क में जगह-जगह हुए छोटे-बड़े गड्ढे के कारण हमेशा जाम की समस्या उत्पन्न होते रहता है। जहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। जबकि लक्ष्मीपुर दुर्गा मंदिर में कलश स्थापन के दिन से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगती है। जो प्रतिमा विसर्जन तक जनसैलाब दिखता है। अब श्रद्धालुओं को प्रतिमा दर्शन के पहले जर्जर सड़क का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि दुर्गा मंदिर की सड़क लक्ष्मीपुर बाजार से जाती है। जिस ...