Jamui News: दुर्गा पूजा में खपाने के लिए लाई जा रही शराब जब्त
जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई एवं चिहरा थाना पुलिस दुर्गा पूजा को लेकर शराब तस्करी रोकने के लिए सजग है। इसके तहत दोनों थाना की पुलिस अपने अपने क्षेत्र में अवैध तस्करी पर पैनी नजर रख रही है। इस क्त्रम में चकाई एवं चिहरा थाना पुलिस से अलग-अलग कार्रवाई कर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। चकाई पुलिस ने एक महिला धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गोला गांव में छापेमारी की। वहां से लगभग 15 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: 36 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ़्तार थानाध्यक्ष ने बताया कि मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार महिला को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।वहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.