जमुई, अक्टूबर 17 -- Jamui News: ​चंद्रमंडीह। निज संवाददाता ​दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था दुरुस्त रखने के उद्देश्य से चकाई पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश पर चकाई थाना पुलिस ने चकाई मुख्य चौक और चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित वायरलेस चौक पर वाहन जांच चलाई। अभियान का नेतृत्व अवर निरीक्षक मोतीलाल साह ने किया। इस दौरान पुलिस बल ने दोपहिया व चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण पत्र, ओवरस्पीडिंग और वाहनों के आवश्यक कागजातों की गहन जांच की। बिना हेलमेट, रैश ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग करने वाले बाइक चालकों पर विशेष सख्ती बरती गई।​ यह भी पढ़ें- Chapra News: दुर्गापूजा में मढ़ौरा बाजार में बड़ी गाड़ियों के प्रवेश पर रहेगी रोक : डीएसपी थाना...