जमुई, अक्टूबर 5 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को खैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में अंचल अधिकारी आशीष कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी शेखर सुमन और थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पूजा समितियों के सदस्यों व जनप्रतिनिधियों के साथ पूजा के दौरान सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: दुर्गा पूजा में डीजे व हथियारों के प्रदर्शन पर रोक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने पूजा पंडालों में सुरक्ष...