जमुई, अक्टूबर 19 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता शक्ति की उपासना और सामाजिक सौहार्द का महापर्व दुर्गापूजा जिलेभर में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी प्रमुख पूजा पंडालों, संवेदनशील इलाकों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने जोर देकर कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने में केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि हर सजग नागरिक की भूमिका अहम है। जिला प्रशासन ने आम जनता से कहा है कि वे अपने आसपास पूरी सतर्कता बरतें। यदि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति, लावारिस वस्तु या असामान्य गतिविधि ...