Jamui News: दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से नहीं हैं हड्डी रोग विशेषज्ञ
जमुई, नवम्बर 26 -- Jamui News: गिद्धौर । निज संवाददाता प्रखंड के दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण क्षेत्र के मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को समुचित ईलाज नहीं मिल पाने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर करना पड़ता है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी को लेकर प्रखंड क्षेत्र के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों का कहना है कि गिद्धौर प्रखंड में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड्डी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति बेहद जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई वर्षों से अस्पताल में हड्डी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.