जमुई, अक्टूबर 15 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता झाझा पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत ऑपरेशन चलाते हुए आधुनिक तकनीक के अलावा सीईआईआर पोर्टल का उपयोग करके झाझा पुलिस ने दस मोबाइल धारकों को उनके कभी गुम हुए मोबाइल वापस नसीब करा दिए हैं। उक्त गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के बाद एसडीपीओ राजेश कुमार, एसएचओ मिंटु कु सिंह व एसआई श्वेता भारती ने गुरुवार को उक्त मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया। हालांकि मोबाइल धारकों ने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी लेकिन पुलिस ने उनकी नाउम्मीद को यकीन में तब्दील करते हुए,मोबाइलें बरामद कर उन्हें सौंप दिया। एसडीपीओ ने बताया कि सोनम कुमारी, बबिता देवी, लराजवीर, विवेक विश्वकर्मा,विजय शर्मा, कुंज बिहारी,विनय कुमार एवं अन्य ने मोबाइल गुम होने की बावत थाना में आवेदन दिया था ऐसे में मोबाइल को...