जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: झाझा । नगर संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने डीएसएम कॉलेज, झाझा में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की मांग को लेकर बिहार के माननीय राज्यपाल को पत्र लिखकर महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की मांग की है। अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने पत्र के माध्यम से मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के कुलाधिपति का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय की ओर आकृष्ट कराया है।पत्र में उल्लेख किया कि वर्तमान में डीएसएम कॉलेज, झाझा की प्राचार्य डॉ. कंचन गुप्ता को अतिरिक्त प्रभार के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, उन्हें डीएसएम कॉलेज झाझा के अतिरिक्त राजकीय डिग्री महाविद्यालय लक्ष्मीपुर, अलीगंज, सोनो तथा अंगीभूत इकाई केकेएम कॉले...