जमुई, जुलाई 6 -- Jamui News: गिद्धौर। निज संवाददाता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट गिद्धौर में रविवार को टीबीटी के अंतर्गत शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना तथा उनकी सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था। शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक गणेश वंदना, स्वागत गीत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अंजु अनिता रानें द्वारा रचित स्वागत गीत, अभिनंदन गीत एवं डायट गिद्धौर को समर्पित प्रार्थना गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात शिक्षकों द्वारा लोकगीत, लोक नृत्य, कव्वाली एवं जुगलबंदी नृत्य की प्रस्तुति दी गई।प्ले यह भी पढ़ें- Madhubani News: कबाड़ से जुगाड़ की थीम प...