जमुई, नवम्बर 10 -- Jamui News: सिमुलतला । निज संवाददाता ट्रेन की चपेट में आने से एक 76 वर्षीय सेवानिवृत्त रेलकर्मी का दाहिना पैर कट गया, जबकि एक हाथ भी बुरी तरह कुचलाकर लहूलुहान हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार दोपहर बाजार से लौटकर रेलवे लाइन पार करते हुए अपने घर जाने के दौरान 63509 बर्द्धमान-झाझा मेमू ट्रेन की चपेट में आने से हुई। घायल व्यक्ति की पहचान सिमुलतला क्षेत्र के छोटी खुरंडा गांव निवासी हीरो महतो के रुप मे हुआ है। इस घटना की पृष्ठभूमि हृदयविदारक व बेहद दुखद है। घायल धीरो महतो साल 2010 में रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे। दुर्भाग्यवश, साल 2002 में ही एक हादसे के दौरान उनका बायां पैर कट चुका था और अब इस ताजा दुर्घटना में उन्होंने अपना दाहिना पैर भी खो दिया है। उनके पुत्र हेमलाल यादव ने बताया कि पिता जी रोजमर्रा के काम से बाजार गए थे और वापस...