जमुई, सितम्बर 7 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के टिहिया गांव में मां काली की तीन वर्षीय पूजा को लेकर सोमवार को श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। पूजा के अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों की मौजूदगी में दोपहर करीब 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का आयोजन شوभायात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा टिहिया गांव स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर (दक्षिणेश्वर काली) से शुरू होकर कागेश्वर पंचायत के विभिन्न गांवों और टोले का भ्रमण करते हुए पुन: मां काली मंदिर पहुंची। इस दौरान ढोल-नगाड़े और बाजे की धुन पर श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पूरे मार्ग में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। पूजा के पुरोहित विनय पांडे ने बताया कि मां काली की यह विशेष पूजा प्रत्येक तीन वर्ष म...