जमुई, अगस्त 10 -- Jamui News: झाझा, नगर संवाददाता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झाझा में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब अख्तर इकबाल के नेतृत्व में आयोजित अभियान में अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों ने हाथों में झाड़ू लेकर ओपीडी कक्ष, एक्सरे कक्ष, मरीज वार्ड समेत पूरे परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान अस्पताल परिसर में जमा कूड़ा-कचरा और गंदगी को हटाया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीज और उनके परिजनों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अस्पताल परिसर को साफ रखने की अपील की। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवाब ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है। घर और आसपास नियमित रूप से साफ-सफाई रखने से कई तरह की बीमारियों के फैलने की आशंका को कम किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- Jamui News: अस्पताल परिसर...