जमुई, नवम्बर 18 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता इस साल का गोपाष्टमी महोत्सव झाझावासियों के मानस पटल पर शायद ऐसी अमिट छाप छोड़ गया है जो उन्हें सालों तक भी भुलाए नहीं भूलेगा। कभी एकीकृत बिहार,यानि बिहार व झारखंड की टॉप-10 गोशालाओं में शुमार होने वाली,किंतु विगत में करीब तीन दशकों तक वीरानी व गुमनामी के साए में समायी झाझा स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में इस बार का गोपाष्टमी महोत्सव जिस व्यापक व भव्य पैमाने पर मनाया गया वह स्थानीय गो प्रेमियों के लिए अविश्मरणीय था। सुबह गोवंश समेत गिरिधर गोपाल की पूजा व गो प्रेमियों द्वारा तुलादान,तो दोपहर में बड़ी सभा के बाद सूरज ढलते ही फिर गोशाला के प्रांगण में सजी सुमधर भजनों की महफिल ने मौके पर उमड़े महिला-पुरूष श्रद्धालुओं के हुजूम को गुलाबी ठंड वाली अलसायी सी रात में जहां तरोताजा कर दिया था। यह भी पढ़ें- L...