जमुई, जुलाई 2 -- Jamui News: झाझा, निज संवाददाता झाझा होकर दो राष्ट्रीय उच्च पथ (नेशनल हाइवे) गुजरते हैं। 333 एवं 333 ए नंबरों वाली इन एनएच के विभिन्न मुकामों पर प्रखंड एवं नगर क्षेत्र की कई स्थानीय सड़कें आकर मिलती (मर्ज) करती हैं। किंतु, अफसोसजनक यह कि हाइवे एवं स्थानीय सड़कों के संगम बिंदु पर दुर्घटना रोधी,या कहें कि दुर्घटना की संभावना को टालने वाले कोई भी एहतियाती उपाय नहीं किए हुए हैं। इसके नतीजे में सड़क हादसों की दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं आए दिन देखने-सुनने को मिलती रही हैं। अभी बीते 17 जून को भी नैना कुमारी (15) नामक एक होनहार छात्रा के जीवन की इहलीला एक ट्रक की चपेट में आने से किशोरावस्था में ही खत्म हो गई थी। सामने आई खबरों के अनुसार उस मनहूस सुबह उक्त छात्रा घर से साइकिल से कोचिंग जाने को निकली थी। किंतु, जैसे ही उसकी साइकिल च...