जमुई, अक्टूबर 12 -- Jamui News: झाझा । निज संवाददाता संपूर्ण क्त्रांति के जनक लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पावन जयंती को जेपी सेनानियों ने धूमधाम से मनाया। जयंती समारोह का आयोजन झाझा नप के पुरानी बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में हुआ। जेपी सेनानी मुन्ना प्र.साव की अध्यक्षता में हुए उक्त कार्यक्त्रम में सर्वप्रथम सभी ने लोकनायक की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इसी दौरान एक बैठक भी आहूत हुई। बैठक में सरकार से भूमिगत सेनानी समेत सभी जेपी सेनानियों को स्वाधीनता सेनानी का दर्ज एवं उस अनुरूप सुविधाएं दिए जाने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया। सेनानियों को प्रशस्ति पत्र,सुविधाएं एवं पेंशन के भुगतान की एवं साथ ही सभी सेनानियों को चिकित्सा मद में पांच रुपए मासिक देने की मांग के प्रस्ताव भी पारित किए गए। यह भी ...