जमुई, अगस्त 29 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि जिले में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के रिक्त पदों के कारण शिक्षा विभाग के कार्यों के संचालन में आ रही परेशानी को देखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिलाधिकारी नवीन ने जिले के रिक्त प्रखंडों में प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) को उनके वर्तमान कार्यों के अतिरिक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का प्रभार सौंपा है। बीईओ के अतिरिक्त प्रभार में वित्तीय अधिकार भी शामिल होंगे। यह आदेश शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के सचिव के पत्रांक-971, दिनांक 21 अगस्त 2026 के निर्देश तथा शिक्षा मंत्री द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय के भ्रमण के दौरान हुई समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में जारी किया गया है। शिक्षा मंत्री ने रिक्त बीईओ पदों का प्रभार संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों को देने...