जमुई, अक्टूबर 10 -- Jamui News: जमुई । निज संवाददाता जिले के विकास की संभावनाओं को नई पहचान देने, बीते एक वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा किए गए प्रयासों से मीडिया को अवगत कराने तथा भविष्य की विकास योजनाओं में प्रशासन और मीडिया की साझेदारी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जिला प्रशासन द्वारा 'मीडिया एवं प्रशासन : विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जिले में उद्योग, पर्यटन, आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास की दिशा में किए गए प्रयासों, उनकी उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी श्री नवीन ने विकास की विभिन्न पहलों को आमजन तक पहुंचाने और जिले की सकारात्मक तस्वीर को व्यापक पहचान दिलाने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए ...