जमुई, अक्टूबर 24 -- Jamui News: जमुई। कार्यालय संवाददाता बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में बड़ी संख्या में जमुई के कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लेंगे। राज्य सभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह के द्वारा पटना में हर वर्ष बिहार केशरी डॉ श्री कृष्ण सिंह की जयंती मनायी जाती है। 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले जयंती समारोह में कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा कॉंग्रेस के संगठन महासचिव केसी बेनू गोपाल मुख्य अतिथि होंगे। इसी के तैयारी में शनिवार को जमुई में कॉंग्रेस नेता सह पूर्व विधायक प्रतिनिधि अविनाश कुमार के द्वारा खैरा प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया गया। कॉंग्रेस के कार्यकर्ता ने गर्म जोशी के साथ बिहार की पहचान डॉ श्री कृष्ण सिंह की 138 जयंती समारोह में सैकड़ों की संख्या में शिरकत करने की बात कही। यह भी पढ़ें- Bha...