जमुई, अक्टूबर 23 -- Jamui News: जमुई। नगर प्रतिनिधि जिले में गन्ने की खेती को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत पाडो पंचायत के भोजा गांव में शुक्त्रवार को बिहार के ईख आयुक्त अनिल कुमार झा ने अत्याधुनिक गन्ना नर्सरी का उद्घाटन किया। इस कार्यक्त्रम में जमुई, मुंगेर एवं शेखपुरा जिले के 300 से अधिक किसानों ने भाग लिया। यह आधुनिक गन्ना नर्सरी स्थानीय महिला किसान पूनम कुमारी द्वारा स्थापित की गई है। उनकी यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता, आत्मनिर्भरता और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है। ईख आयुक्त श्री झा ने पूनम कुमारी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में इस प्रकार की पहल किसानों को नई तकनीक अपनाने के लिए प्रे...