जमुई, अगस्त 5 -- Jamui News: चकाई । निज प्रतिनिधि परांची पंचायत के नवादा बटपार गांव की कई महिलाएं बुधवार को अपनी शिकायतों को लेकर चकाई अंचल कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने अंचल प्रशासन पर जमीन बंदोबस्ती का झांसा देकर लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। वहीं दूसरी ओर सीओ राजकिशोर साह ने महिलाओं के इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे प्रशासनिक कार्रवाई पर दबाव बनाने की सोची-समझी साजिश करार दिया है। मामले का नेतृत्व कर रहीं शीला देवी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि मौजा बाराकोला स्थित खाता संख्या 78, खेसरा संख्या-1047 की करीब डेढ़ एकड़ गैरमजरुआ भूमि में से 6-6 डिसमिल जमीन का परचा निर्गत करने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि इस एवज में 9 पीड़ित महिलाओं से कुल 9 लाख रुपये ले लिए गए। महिलाओं का कहना है कि उन्ह...