जमुई, अगस्त 17 -- Jamui News: खैरा । निज संवाददाता जंगली व पहाड़ी क्षेत्र में स्थित गोली पंचायत के नवीन प्राथमिक विद्यालय कोन्द्राटांड़ के प्रांगण में उत्साह पूर्वक माहौल में 80 वॉ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराये गए ।विद्यालय के प्रभारी गौतम कुमार गुप्ता ने झंडो तोलन किया ।इस अवसर पर न केबल स्कूल के बच्चे व शिक्षक मौजूद थे बल्कि स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।इस अवसर पर जमुई के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस के गुप्ता ने यहां के कार्यक्त्रमों में भाग लिया । विद्यालय प्रांगण में देश भक्ति की गीत से विद्यालय का माहौल उत्साहित हुआ । विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर एस के गुप्ता प्रभारी गौतम गुप्ता सचिव रूपा देवी शिक्षक कुमार विक्त्रांत ने कई फलदार पौधों का रोपण किया जिससे कि स्थानीय ग्रामीणो...