जमुई, अक्टूबर 10 -- Jamui News: जमुई । नगर प्रतिनिधि अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व दिवस पर शनिवार को समग्र सेवा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के पूर्व सावित्रीबाई फुले शिक्षा सम्मान कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्त्रम में 150 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया। कड़ी मेहनत और विधालय से वंचित बालिकाओं ने बीबोस बोर्ड से दसवीं की परीक्षा पास करने वाली समग्र सेवा संस्था की 61 बालिकाओं को महिला थाना प्रभारी अमीषा रतन के द्वारा किताब कॉपी, कलम, अनुवाद पुस्तक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमीषा रतन ने बच्चियों की प्रशंसा की और उन्हें आगे पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के जीवन और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा श्रृंगार आपकी पढ़ाई है। उन्होंने भीमबांध, चोरमार...