जमुई, जुलाई 15 -- Jamui News: ​चंद्रमंडीह । निज संवाददाता प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर की सरकारी भूमि पर दोबारा कब्जा जमाने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। चकाई सीओ राजकिशोर साह ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर सभी अतिक्रमणकारियों को अंतिम चेतावनी दी है। प्रशासन ने साफ आदेश दिया है कि 17 जुलाई 2026 तक कार्यालय परिसर की अतिक्रमित भूमि को वे स्वयं खाली कर दें। ​सीओ ने चेतावनी देते हुए कहा है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक जमीन को मुक्त कराएगा। इसके साथ ही नियम उल्लंघन और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में सभी दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Chapra News: रसूलपुर के पकवाइनार बाजार का अतिक्रमण हटाने के लिए 21 लोगों को नोटिस इसे अं...