जमुई, नवम्बर 7 -- Jamui News: अलीगंज । निज संवाददाता चंद्रदीप थाना परिसर में पुलिस प्रशासन और स्थानीय नागरिकों की मौजूदगी में थनाध्यक्ष दीनानाथ सिंह एवम प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिषेक भारती की संयुक्त अध्यक्षता में चंद्रदीप थाना परिसर में समाज के प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों एवम प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए " नशा नही करने और नशा नही करने देने " का संकल्प लिया गया। विदित हो कई जगहों पर आज के युवा पीढ़ी सूखा नशा के शिकार हो रहे है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने यह शपथ ली कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशा न करने के लिए प्रेरित करेंगे। क्षेत्र में अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य नशीले पद...